मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

बहादुरगढ़ के सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहादुरगढ़ के सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

झज्जर। दिल्ली में हाल ही में लाल किला के पास हुई भीषण विस्फोट की वारदात के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) भी सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं।बहादुरगढ़ के पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर भी हर यात्री की सही ढंग से सुरक्षा जांच की जा रही है है। डीएमआरसी ने यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय पहले घर/दफ्तर से निकलने की सलाह दी है।बहादुरगढ़ के तीनों मेट्रो स्टेशनों पर गुरुवार को भी चौतरफा कड़ी सुरक्षा रही।डीएमआरसी अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षा जांच में पहले के बजाय अधिक समय लग सकता है, इसलिए लोगों को अपनी यात्रा निर्धारित समय से थोड़ा पहले आरंभ करनी चाहिए। अपने घर या दफ्तर से पर्याप्त समय पहले निकलेंगे तो स्टेशन पर सुरक्षा जांच में अधिक समय नहीं लगेगा। हालांकि सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। मुसाफिरों के बैग और अन्य सामान को अनिवार्य रूप से स्कैन किया जा रहा है और बॉडी चेकिंग भी की जा रही है।मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों से सुरक्षा कर्मियों का पूर्ण सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सुरक्षा कर्मियों या मेट्रो कर्मचारी को तुरंत देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई वारदात के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल को अधिक कड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल संभलता है और बल की ओर से सुरक्षा उपाय अधिक कड़े किए गए हैं। डीएमआरसी ने सभी यात्रियों को लगातार सतर्क रहने का परामर्श दिया है। कारपोरेशन के अधिकारियों ने कारपोरेशन के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कहा कि सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें