मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

ड्यूटी से कम पैसे देने पर भड़का सिक्योरिटी गार्ड, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ड्यूटी से कम पैसे देने पर भड़का सिक्योरिटी गार्ड, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

रामगढ़। रामगढ़ शहर में कॉलेज के समीप एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बुधवार की देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड अचानक से अपने साथी पर भड़क गया। उसने नशे की हालत में ही कुल्हाड़ी से पीट कर अपने साथी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाजार समिति निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा सिक्योरिटी गार्ड शंकर महतो खुद रामगढ़ थाने पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार शंकर महतो रजरप्पा थाना क्षेत्र के बहातु जमीरा गांव का रहने वाला है।वारदात के बाद साइकिल से थाने पहुंचा हत्यारासुनील सिंह की हत्या करने के बाद शंकर महतो जरा भी घबराया नहीं। उसने कुल्हाड़ी को अपने कमरे में ही छोड़ दिया और साइकिल उठाकर सीधे रामगढ़ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने सहयोगी सुरक्षा गार्ड सुनील सिंह की हत्या कर दी है।हत्या के पीछे की शंकर ने बताई वजहरामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि शंकर महतो ने अपने गुस्से का कारण भी बताया है। उसने कहा कि उससे जितना काम कराया जाता था, उसके एवज में मिलने वाली रकम कम थी। इसके अलावा सुनील सिंह अक्सर मालिक से उसकी शिकायत करता था। जिसकी वजह से उसे डांट भी पड़ती थी। बुधवार को भी सुनील सिंह के द्वारा ऐसी ही हरकतें की गई थी। रात में शंकर महतो ने शराब पी और नशे की हालत में सुनील सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने कनपटी पर कई बार वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही सुनील सिंह की मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें