मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मंदाकिनी नदी पार करते समय बीच धार में फंसा युवक, एसडीआरएफ ने बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंदाकिनी नदी पार करते समय बीच धार में फंसा युवक, एसडीआरएफ ने बचाई जान

देहरादून। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि में ट्रॉली से मंदाकिनी नदी पार करते समय बीच धार में फंसे युवक की शुक्रवार को एसडीआरएफ ने जान बचाई है। उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है। दरअसल, आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि अगस्त्यमुनि के समीप मंदाकिनी नदी पार करते समय ट्रॉली में एक युवक बीच धारा में फंस गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। युवक योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम चाका जनपद रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि से ट्रॉली से मंदाकिनी नदी पार कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते ट्रॉली बीच धारा में अटक गई और युवक उसमें फंस गया। एसडीआरएफ टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवा के साथ समन्वय करते हुए संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने कुशलतापूर्वक रोप रिवर क्रॉसिंग तकनीक का उपयोग कर युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित नदी के किनारे तक लाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें