मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 1:31 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीआरएफ ने खाई में गिरे युवक को बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसडीआरएफ ने खाई में गिरे युवक को बचाया

देहरादून। जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के ज्वारपानी में 80 मीटर गहरी खाई में गिरे एक व्यक्ति को एसडीआरएफ ने 18 घंटे के साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। टीम को घटना स्थल तक पहुंचने के लिए 18 किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय करना पड़ा।पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी की शाम ज्वारपानी के पास विजय सिंह दानू (24), निवासी ग्राम खाती, कपकोट, गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया।ज्वारपानी में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के साथ रातभर कड़ी मेहनत की। घने अंधकार और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने घायल को खाई से सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।रेस्क्यू टीम ने घायल व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद, 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर घायल को रोड हेड तक पहुंचाया गया और फिर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें