एसडीपीओ विकास चन्द्र श्रीवास्तव और सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया ऑक्सिजन बैंक का उद्घाटन
देवघर। रोटरी क्लब ऑफ देवघर के द्वारा कोरोना महामारी के इस समय में रोगियों को आक्सीजन गैस की किल्लत के मद्देनजर एक ऑक्सिजन बैंक की शुरुआत स्थानीय कास्टर टाउन बजला चौक के पास शुरू किया गया है। ऑक्सिजन बैंक का उद्घाटन देवघर एसडीपीओ विकास चन्द्र श्रीवास्तव एवं सिविल सर्जन विजय कुमार के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया । बैंक के सुचारू संचालन के लिए एक कमिटी का भी गठन किया गया है जिसके सदस्य रोटेरियन मनोज नेवार,नीलेश कोठरी,सुरेन्द्र सिंघानिया,तथा गोपाल चोधरी हैं। बैंक की सेवा अभी सुबह 10 बजे से शाम के 6 तक दी जासकेगी वहीं यह सेवा कुछ साधारण शुल्क पर उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष पीयूष जायसवाल, सचिव मनीष धानुका,आनंद साव,अमित गुप्ता, नीलेश कोठरी, प्रमोद छावछरिया , संजीव अग्रवाल,विजय मूंदड़ा,सुरेन्द्र सिंघानिया,संजय खेतान,मनोज नेवार,शंकर बर्नवाल,चंदन बरनवाल, बिकाश टीब्रेवाल, आशीष बथवाल, जयप्रकाश चोधरी आदि सदस्य उपस्थित थे।





