मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीएम ने गैस एजेंसी के गोदाम का किया निरीक्षण,गैस आपूर्ति का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसडीएम ने गैस एजेंसी के गोदाम का किया निरीक्षण,गैस आपूर्ति का लिया जायजा

हल्द्वानी। उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा गुमटी हल्दूचौड़ स्थित सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा इस दौरान घरेलू गैस की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। गैस एजेंसी प्रबंधक जीवन सिंह ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति प्लांट द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। गैस बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को तुरंत गैस की डिलीवरी दी जा रही है लेकिन बिना बुकिंग के कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक गैस डिलीवरी देने हेतु दवाब बनाया जा रहा है डिलीवरीबॉय से बदसलूकी की जा रही है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा में गैस बंटवाने हेतु अनुरोध किया। उप जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय जनता से अपील की है घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है,घरेलू गैस की कमी नहीं है। जनता भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है कहीं कोई संकट नहीं है उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे अनावश्यक गैस का संग्रहण ना करें इससे आपूर्ति श्रृंखला में प्रभाव पड़ सकता है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, राजस्व निरीक्षक एमके सिंह उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें