हुसैनाबाद बाजार में ड्यूटी के दौरान मजिस्ट्रेट के साथ हाथापाई
हुसैनाबाद(पलामू) : स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह व सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने के दौरान ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट के साथ शहर के कुछ दुकानदारों द्वारा दुर्व्यवहार एवं हाथापाई किए जाने की बात प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट सचिन कुमार अपने ड्यूटी पर शहर मे स्थित दुकानों का निरीक्षण कर रहे थे। वहीं कुछ दुकान जो गाइड लाइन के तहत बंद रखनी है वह खुला था। उसकी तस्वीर अपने मोबाइल पर खिंच रहे थे कि अचानक कुछ दुकानदार उनके पास पंहुचकर दुर्व्यवहार और हाथापाई करने लगे। लोग की भीड़ को देख कर डर गए और मजिस्ट्रेट ने मोबाइल पर खिंची सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया। मजिस्ट्रेट को बाजार में किए दुर्व्यवहार की बारे में अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण से पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया की हम सभी प्रशासनिक अधिकारी आयुक्त और डीआईजी साहब के हुसैनाबाद आने को लेकर क्षेत्र में निकले हुए थे। मजिस्ट्रेट द्वारा अब तक इस तरह की हुई घटना की जानकारी नहीं दी गयी है। और ना ही कोई लिखित शिकायत मिली है। मजिस्ट्रेट अगर अपने ऊपर हुई दुर्व्यवहार और हाथापाई की जानकारी लिखित रूप में शिकायत करते है तो निश्चित तौर पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की जायेगी।
Attachments area





