कुजू क्षेत्र में बनाए गए जोखिम क्षेत्र में रह रहे लोगों की हुई स्क्रीनिंग
रामगढ़ । कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर रामगढ़ जिला अंतर्गत वैसे क्षेत्र जहां से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, उन क्षेत्रों को जोखिम क्षेत्र घोषित किया गया है।बुधवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू क्षेत्र में आने वाले राम चौक के समीप बनाए गए जोखिम क्षेत्र में डॉक्टर बी एन दुबे बीटीटी कंचन पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर, एएनएम प्रेमा कुमारी, सहिया पूजा देवी एवं मुन्नी बेगम के द्वारा लोगों का स्क्रीनिंग का कार्य किया गया।
टीम के द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान लोगों से हाल के दिनों में उनके अन्य राज्यों से संबंधित यात्राएं, तापमान जांच, कोरोना संबंधित लक्षणों आदि सहित कई अन्य विषयों पर जानकारी ली गई।





