मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

कार खम्बे से टकराईं, देहरादून के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद थाना कांठ क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज रफ्तार एक

कार खम्बे से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में देहरादून के एक ही

परिवार के चार लोगों की मौत हो और भाई-बहन गंभीर रूप से घायल है।

यह

हादसा रविवार सुबह पांच बजे के आसपास का है। रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के

पास देहरादून से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराकर खाई

में जा गिरी। जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब

हादसे का पता चला। लोगों ने हादसे की सूचना थाना कांठ पुलिस को दी। पुलिस

टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में चार लोगों

की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग घायल थे।

सूचना पाक

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देहात संदीप मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच

में यह पता चला है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।

मृतकों की पहचान देहरादून के थाना तिलक रोड क्षेत्र के मोहल्ला डांडीपुर गढ़

निवासी पंकज रस्तोगी की पत्नी संगीता रस्तोगी (46), उनका पुत्र यश (26)

दिलीप रस्तोगी की पुत्री आंशिका रस्तोगी (19) और पत्नी आरती रस्तोगी (45)

के रूप में की है। वहीं, अतुल रस्तोगी और उसकी बहन मानवी रस्तोगी गंभीर रूप

से घायल है। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को

पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें