मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बची 45 बच्चों की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बची 45 बच्चों की जान

फतेहाबाद। जिले के रतिया क्षेत्र के गांव लाली में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के टायरों से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। इस दौरान बस में करीब 45 बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी स्कूल की बस रोजाना की तरह बच्चों को लेने गांव पहुंची थी। गांव की एक गली में आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया था। बस निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, लेकिन चालक ने फिर भी बस को वहां से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बिजली के ऊंचे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर के साथ ही बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और बस के पहियों से धुआं उठने लगा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही ग्रामीणों ने बस से धुआं निकलते देखा, वे तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीण कश्मीर चंद, कुशाल चंद, पवन कुमार, सतपाल पंवार, बिट्टू राम और संजय सहित अन्य लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी 45 बच्चों को बस की खिड़कियों और दरवाजों से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि बिजली का करंट बस की बॉडी में नहीं फैला, अन्यथा परिणाम बेहद घातक हो सकते थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गली के मोड़ पर यह ट्रांसफार्मर बेहद गलत तरीके से और काफी नीचे लगाया गया है, जो आए दिन हादसों को न्योता देता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को पहले भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और बिजली निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सख्त लहजे में कहा कि आज तो बच्चों की जान बच गई, लेकिन यदि भविष्य में कोई अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस ट्रांसफार्मर को तुरंत यहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें