मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में स्कूली बच्चों की वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद,। फरीदाबाद में शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा

रही एक प्राइवेट वैन में आग लग गई। धुआं उठते देख ड्राइवर ने वैन रोकी और

बच्चों को तुरंत नीचे उतार दिया। इसके बाद मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया

गया। बड़ा हादसा होने से टल गया।

वैन के ड्राइवर विक्की ने बताया

कि वह चंदावली से अपनी वैन में 5 बच्चों को लेकर फरीदाबाद स्थित विश्व

भारती स्कूल में छोडऩे जा रहा था। उसकी वैन आईएमटी में पहुंची तो तभी वैन

में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने लगा। उसने धुआं निकलते देखा तो तुरंत

वैन रोक दी। पांचों बच्चों को भी तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद मिट्टी

डालकर वैन में लगी आग पर काबू पाया।

विक्की ने बताया कि वैन

पेट्रोल और सीएनजी से चलती है। शॉर्ट सर्किट का समय रहते पता चल गया। इससे

बड़ा हादसा टल गया। वैन में आग ज्यादा भडक़ जाती तो बड़ा हादसा संभव था।

विक्की ने बताया की फिलहाल सभी बच्चों को सकुशल स्कूल भिजवा दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें