मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण से स्कूली छात्र परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण से स्कूली छात्र  परेशान

फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले में बढ़ते प्रदूषण से स्कूली छात्रों को भी परेशान झेलनी पड़ रही है। सुबह के वक्त स्कूल जाते हुए छात्रों के आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। छात्रों ने कहा कि सुबह स्कूल के लिए जाने पर आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होती है। कभी-कभी तो खांसी भी होने लग जाती है। स्कूल के गेट के आसपास भी काफी धूल है, जब छुट्टी होती है, उस समय घर के लिए जब निकलते हैं, तो सडक़ों पर बहुत ज्यादा धूल उड़ती है, जो आंखों में भी चली जाती है।छात्रों ने कहा जिस तरह से पॉल्यूशन हर साल होता है, उसके लिए कोई ठोस कदम उठाने चाहिए। दीपावली के दिन पटाखे नहीं चलने चाहिए। अगर लोगों ने पटाखे चलाए, तो उससे भी पॉल्यूशन बढ़ेगा और भी ज्यादा दिक्कत होगी। वही अभिभावकों ने कहा कि पॉल्यूशन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार को और प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए सुबह जब बच्चों को स्कूल छोडऩे जाते हैं उसे समय आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे पॉल्यूशन में तो सबसे ज्यादा छोटे बच्चे और बुजुर्गों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर बहुत ज्यादा धूल उठाती है, तो प्रशासन को पानी का छिडक़ाव भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को पहले से ही इंतजाम करके रखना चाहिए। पॉल्यूशन न बढ़े, क्योंकि बच्चों के इम्यूनिटी इतनी स्ट्रॉन्ग बड़ों के मुकाबले नहीं होती, तो वह इस पॉल्यूशन को झेल पाए। इसलिए सरकारों पर शासन को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें