मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

कोबिड 19 के भयाक्रांत के बाद दसवीं के बच्चों के लिए खुला स्कूल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर-बीते लगभग 9 माह के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर दसवी क्लास के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोला गया है।ज्ञात हो कि कोबिड 19 के भयाक्रांत दिवस से थोड़ी मुक्ति मिलने के बाद फिर एक बार स्कूलों की थोड़ी रौनक लौटी है।

इसी क्रम में देवघर के आरएल सर्राफ और आरमित्रा स्कूल के प्रांगण में छिटपुट बच्चों को देखा गया जो काफी खुश दिख रहे थे।

कोबिड 19 से निबटने की तैयारी को लेकर विद्यालय के एक शिक्षिका ने बताया कि स्कूल पहुंचने के बाद सभी बच्चों को लाइन से दो गज की दूरी पर खड़ा कर सभी को सेनेटाइज किया गया तदुपरांत उन सभी बच्चों को स्कैनर से जांच के बाद नियम अनुसार बिठाया गया है।

शिक्षकों ने बताया कि कोबिड 19 के इस दौर में सभी को जागरूक भी कर रहे हैं पर लगता है बाबा बैधनाथ की कृपा से सब आहिस्ते आहिस्ते ठीक हो जाएगा।बहरहाल एक लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुलने से बच्चे भी काफी उत्साहित थे और उन्होंने बताया कि हमलोग आज बहुत खुश हैं बहुत दिनों के बाद स्कूल आएं है अब हमलोगों की पढ़ाई भी ठीक होजाएगी।

मौके पर बच्चों की उपस्थिति बहुत कम दिखी बहरहाल अभी सिर्फ दसवीं के बच्चों को ही स्कूल आने का निर्देश है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें