मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटालों की होगी जांच: कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटालों की होगी जांच: कांग्रेस

यमुनानगर,16 मार्च । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान राज्य सरकार की नीतियों और महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज जनता सड़कों से लेकर दफ्तरों तक धक्के खाने पर मजबूर है। हमारी सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटालों की जांच होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान गुरुवार को यहां जगाधरी के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उदयभान कांग्रेस के 2 अप्रैल को यमुनानगर में होने वाले 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे।

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज जनता सड़कों से लेकर दफ्तरों तक धक्के खाने पर मजबूर है। बुढ़ापा पेंशन के रूप में देवीलाल के समय से बुजुर्गों का सम्मान होता था, इस सरकार ने वो भी छीन लिया है। बीपीएल कार्ड से लाखों लोगों के नाम काट दिए गए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर जनता को इन सभी परेशानियों से मुक्त कर दिया जाएगा और राज्य सरकार में चल रहे घोटालों की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता पिछले नौ बरस से भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई अपनी चरम पर है। कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर हरियाणा नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 1 लाख 82 हजार पद खाली पड़े है। आज प्रदेश में पैदा होने वाला बच्चा 1 लाख 18 हजार रुपये कर्ज के साथ पैदा होता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गौतम अडानी को हर तरह से लूटने की छूट दे रखी है। प्रदेश में एक हजार चार सौ 40 मेगावाट बिजली के लिए हुड्डा सरकार ने सन 2035 तक का 2 रुपये 94 पैसे प्रति यूनिट का करार किया था। लेकिन करार जारी ना रखने पर खट्टर सरकार ने उस पर कोई जुर्माना नही लगाया। प्रदेश को सात रुपये और 11 रुपये के दाम से बिजली खरीदनी पड़ी। जिससे प्रदेश को एक हजार एक सौ 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें