मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में एसबीआई का तीन घंटे तक बजता रहा सायरन, दहशत में लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद में एसबीआई का तीन घंटे तक बजता रहा सायरन, दहशत में लोग

फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गुरूवार सुबह अचानक सायरन बजने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। सुबह करीब 5 बजे सायरन बजना शुरू हुआ, जोकि करीब 3 घंटे तक बजता रहा। बैंक के सायरन की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में रह रहे लोग किसी अनहोनी से दहशत में आ गए। करीब एक घंटे तक सायरन की आवाज आती रहने के बावजूद जब कोई गतिविधि नजर नहीं आई तो प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने सुबह करीब 6 बजे डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

इसके साथ ही रतिया चुंगी पुलिस चौकी को भी मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बैंक शाखा पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। बताया गया कि बैंक मैनेजर हिसार से आती हैं, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर शाखा तत्काल नहीं खोली जा सकी। मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई की रतिया रोड स्थित ब्रांच में गुरूवार सुबह करीब 5 बजे अचानक सायरन बजने लगा। करीब एक घंटे तक भी जब सायरन बंद नहीं हुआ, तो प्रोफेसर कॉलोनी के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बैंक अफसरों के नंबर पता करके उन्हें सूचना दी। बैंक के अफसरों ने सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी। सुबह करीब सवा 8 बजे बैंक का सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचा।

पुलिस कर्मचारियों ने गार्ड से ब्रांच का ताला खुलवाया और अंदर जाकर जांच की। जांच के दौरान बैंक के भीतर किसी भी तरह की तोडफ़ोड़ या चोरी जैसी बात नहीं मिली। सभी सिस्टम और लॉकर पूरी तरह सुरक्षित पाए गए, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।चूहों के कारण बजता है सायरनबैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कई बार तकनीकी खराबी या चूहों की वजह से भी सायरन एक्टिव हो जाता है। करीब तीन घंटे बाद सायरन को बंद किया गया, जिसके बाद पुलिस, बैंक अफसरों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बैंक प्रबंधन को तकनीकी सिस्टम की जांच कराने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें