मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर में सरपंच पत्नी की हत्या की जांच करेगी एसआईटी, छह दिन बाद केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर में सरपंच पत्नी की हत्या की जांच करेगी एसआईटी, छह दिन बाद केस दर्ज

यमुनानगर। साढौरा खंड के गांव शामपुर में सरपंच जसबीर राठी की पत्नी बलजिंद्र कौर (47) की मौत के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों की मांग और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजन विधायक रेनू बाला के नेतृत्व में एसपी कमलदीप गोयल से मिले थे। इसके बाद एसआईटी गठित की गई, जिसमें रादौर के डीएसपी आशीष चौधरी के साथ सीआईए-वन, सीआईए-टू और साढौरा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार को शामिल किया गया है।पुलिस का कहना है कि शुरुआत में इस मामले में डीडीआर दर्ज की गई थी, लेकिन परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मंगलवार की रात हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के तहत घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर की रात बलजिंद्र कौर का शव उनके घर के पास स्थित पशुबाड़े में बनी पानी की हौदी में मिला था। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, जिसमें सिर अंदर की ओर और पैर बाहर लटके हुए थे। परिजनों का कहना है कि वह उसी रात करीब नौ बजे पशुओं को देखने पशुबाड़े गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों के अनुसार, शव मिलने के समय मृतका के चेहरे पर चोट के निशान थे और पास में टूटी हुई चूड़ियां पड़ी मिलीं। वहीं चारपाई पर मोबाइल फोन, टोपी और चप्पल रखी हुई थीं। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की टीम ने सिर में चोट की पुष्टि की है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत उसी चोट के कारण हुई या नहीं। पुलिस ने विसरा और अन्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। एसआईटी अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें