सरना धर्म कोड महारैली 12 मार्च को रांची में
सरना धर्म कोड महारैली 12 मार्च को रांची में
रांची, 27 फरवरी । राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से 12 मार्च को रांची के मोरहाबादी मैदान में सरना धर्म कोड महारैली का आयोजन किया जाएगा।
सरना धर्म कोड महारैली की तैयारी को लेकर धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने बताया कि इस महारैली में देश के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश सहित अन्य देशों के सरना धर्मावलंबी भी आएंगे। महारैली की मुख्य मांग जनगणना परिपत्र में सरना धर्म कोड शामिल करना है। इसकी तैयारी को लेकर सभी आदिवासी सामाजिक संगठन, जो सरना धर्म कोड की मांग का समर्थन करते हैं, वे गांव-गांव तथा अपने- अपने क्षेत्रों में सभा एवं बैठक कर रहे है। साथ ही सरना धर्म कोड महारैली को सफल बनाने के लिए जुटे हुए गई।
महारैली की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए 05 मार्च को दिन में एक बजे हरमू में बैठक होगी। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के साथ पड़ोसी राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।





