मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य:निताशा सिहाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सिरसा,। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा

की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने शनिवार को ऐलनाबाद विधानसभा के गांव जमाल व

नाथूसरी चौपटा मंडल के मंडलाध्यक्षों की अध्यक्षता में कार्यशाला बैठकों का

आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए निताशा

सिहाग ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने निरंतर दो कार्यकालों की अब तक की

अवधि के दौरान हरियाणा में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए और गरीब, पिछड़ों,

दलितों व अन्य वर्गों के लिए राहतकारी कदम उठाते हुए सभी को उन्नति की डगर

प्रदान की।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की ही बदौलत हरियाणा में

पढ़े लिखे युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि

आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए पार्टी कार्यकर्त्ताओं को

पूरी मेहनत के साथ घर घर जाकर लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत करवाना

है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से प्रवासी समितियों का गठन किया है, ऐसे

में सभी प्रवासी मंडल के सदस्य का ये दायित्व बन जाता है कि भले ही वे उच्च

पदाधिरियों की श्रेणी में है अथवा बूथ स्तर पर, सभी को एक साथ मिलकर

सामांजस्य बनाते हुए त्रिदेव एवं बूथ स्तर पर बतौर प्रवासी जाकर सारी

गतिविधियों की समीक्षा एवं मूल्यांकन करना है और जहां भी समाधान की जरूरत

हो सभी ने उसे भी पूरा करना है।

निताशा सिहाग ने कहा कि कोई भी

संगठन बिना कार्यकर्त्ताओं के उच्च मुकाम हासिल नहीं कर सकता जबकि भाजपा

एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल हैं जहां पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्त्ताओं

तक अनुशासन में रहकर पार्टी हित के लिए मजबूती से कार्य किए जाते हैं। इस

मौके पर जिला प्रवक्ता नीकू राम, मंडल अध्यक्ष सतबीर बैनीवाल, संदीप कुमार,

अनिल पूनिया, रोहताश कुमार, ओमप्रकाश, डा. रिसाल सहित पार्टी के अनेक

पदाधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें