मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

संस्कृति चुनी गयी कन्या भारती की प्रधानमंत्री और जैनब फातमा न्यायाधीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। बीएचईएल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कन्या

भारती का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्या भारती में

प्रधानमंत्री चुनी गयी संस्कृति, उपप्रधानमंत्री वंशिका धीमान, सेनापति

लावण्या, उपसेनापति हंशिका, न्यायाधीश जैनब फातमा, उपन्यायाधीश महक आदि ने

शपथ लेकर अपने कार्य को ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने के लिए

संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम राणा ने

कन्या भारती के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। उन्होंने शुभकामनाएं देते

हुए कहा कि अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए दायित्व का सही ढंग से निर्वहन

करें। विद्यालय की गरिमा को बढ़ाने के लिए और विद्यालय की उन्नति में पूर्ण

सहयोग करने के लिए तत्पर रहें।

प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल

ने कहा कि विद्या भारती की योजना के अनुसार छात्राओं को प्रबल, समर्थ एवं

नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से कन्या भारती का गठन

विद्यालयस्तर पर किया जाता है। छात्राओं में नेतृत्व कौशल का सामर्थ्य

संचारित करने के उद्देश्य से विद्यालयस्तर पर प्रधानमंत्री एवं मंत्रीमंडल

का चुनाव होता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य

लोकेंद्र दत्त अंथवाल और शैलेश मटियानी पुरुस्कार से सम्मानित राजकीय कन्या

इंटर कालेज की प्रधानाचार्य तथा सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व छात्रा पूनम

राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा जोशी ने किया।

कार्यक्रम

में अमित कुमार, जयपाल सिंह, लीना, हेमा जोशी, इंदु, भानु प्रताप, हरीश

श्रीवास्तव, देवेश पराशर आदि सभी आचार्य उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें