मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर संजीव विजयवर्गीय ने सहिया पुस्तक का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची : नगर निगम रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री सह रांची विधायक सी पी सिंह, संजय सेठ सांसद रांची, आशा लकड़ा महापौर एवं के के गुप्ता अध्यक्ष रांची महानगर के संयुक्त रूप से सहिया पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर संजीव विजयवर्गीय ने सहिया के लोकार्पण के दौरान आम लोगों के बीच यह संदेश दिया की झारखण्ड में कोविड-19 के संक्रमण काल में भाजपा ने पूरी ऊर्जा और तालमेल से राज्य के जरूरतमंदों के बीच काम किया है। अपने सामाजिक दायित्वों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद के सिपाही का कर्तव्य भी इस दौरान बखूबी निभाया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने की अपील ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने में सफलता हासिल की । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के दिशा - निर्देश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपदा के दौर में राज्य के सभी हिस्सों में लोगों के बीच बड़े पैमाने पर सेवा कार्य चलाया। पार्टी ने इस दौरान जमीनी स्तर पर कार्य करने के अलावा आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल कर राहत कार्य चलाया । उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सामुदायिक भोजनालयों के माध्यम से आहार बांटे साथ ही मोदी अन्य भंडार के माध्यम से जरूरतमंदो के बीच सूखी राशन सामग्री उपलब्ध कराई एवं पीएम केयर्स फंड में योगदान दिया । मोदी सुरक्षा किट, होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक 30 , काढ़ा व मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया । कोरोना वारियर्स को सम्मान दिये गये, इसके ही हाईवे रिलीफ टीम और क्वारंटाइन रिलीफ टीम ने भी लाखों प्रभावित लोगों की हर संभव तरीके से सहायता की । कार्यक्रम का मंच संचालन बिरेन्द्र प्रसाद एवं रजनीश पांडेय के द्वारा कियाधन्यवाद ज्ञापन अनिल अग्रवाल के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में नकुल तिर्की, गुंदरा उराँव, बसंती लकड़ा,सुजाता कच्छप,वीना अग्रवाल,रंजू सिंह,दिनेश राम रोशनी खलखो, सुनील यादव, विजय लक्ष्मी सोनी, अर्जुन राम,अरूण कुमार झा, ओमप्रकाश,रश्मि चौधरी, अशोक यादव , सुनिता देवी, विनोद कुमार सिंह,आनन्द मूर्ति,दीपक कुमार लोहरा, वेद प्रकाश सिंह, सुजिता रानी, कृष्णा महतो, रिता मुण्डा, सविता लिंडा, निरंजन कुमार,कोकर मंडल के सभी पदाधिकारीगण एवं पार्टी कार्यकर्तागण शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें