मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:04 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में 36 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी

शहर को साफ-सुथरा बनाने में जुटे कर्मचारी, गली-मोहल्लों से उठाया कचरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन34 बार पढ़ा गया
फरीदाबाद में 36 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी

शहर को साफ-सुथरा बनाने में जुटे कर्मचारी, गली-मोहल्लों से उठाया कचरा

फरीदाबाद। फरीदाबाद में 36 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनने के बाद खत्म हो गई। हड़ताल समाप्त होते ही शनिवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में काम पर लौट आए। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जमा कूड़े को हटाने के लिए कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू किया।

काम पर लौटे कर्मचारियों ने सबसे पहले बाजारों, मुख्य सडक़ों और कॉलोनियों की गलियों में सफाई शुरू की। कई स्थानों पर घरों और दुकानों के बाहर जमा कूड़े के ढेर उठाए गए। इसके अलावा नालियों में जमा गंदगी और कचरे को भी हटाया गया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि प्राथमिकता उन इलाकों को दी जा रही है, जहां लंबे समय से कूड़ा जमा है।

कर्मचारियों ने सबसे पहले बाजारों, मुख्य सडक़ों और कॉलोनियों की गलियों में सफाई शुरू की। नगर निगम सफाई कर्मचारी नेता बलबीर बालगुहेर ने बताया कि सरकार के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी है। बैठक में कर्मचारियों की ओर से राज्य प्रधान नरेश शास्त्री मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सफाई कर्मचारियों की 16 मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की गई।

बलबीर बालगुहेर ने कहा कि 36 दिनों तक सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई बाजारों, गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लग गए थे। अब कर्मचारी इन स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर साफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था सामान्य होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन कर्मचारी पूरी ताकत से अभियान में जुट गए हैं।

अब सफाई शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले शहर को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य रखते हुए अभियान को तेज करने की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें