सैंड आर्टिस्ट ने अनोखे अंदाज में मनाया प्रकृति पर्व करम
रांची। बोकारो के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने भी अपने अनोखे अंदाज में करम पर्व मनाया। झारखंड में आज के दिन आदिवासी समुदाय के लोग अच्छी फसल की कामना और बहने ,अपने भाई की सलामती के लिए पूजा अर्चना करतीं हैं । मगर वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण करमा महोत्सव काफी सादगी के साथ मनाया जा रहा है। इझारखंड के प्रमुख सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो खास मौकों पर हमेशा अपनी कला के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इसी क्रम में बोकारो जिले में दामोदर नदी के तट पर आकर्षक कलाकृति बनाकर परंपरागत तरीके से करम पूजा की। इस मौके पर आसपास के गांव की युवतियों ने पूजा-अर्चना के साथ ही करम नृत्य में भी हिस्सा लिया।





