मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

लोक सेवा आयोग : समीक्षा अधिकारी परीक्षा 26 व 27 अक्टूबर को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोक सेवा आयोग : समीक्षा अधिकारी परीक्षा 26 व 27 अक्टूबर को

हरिद्वार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी पदों हेतु मुख्य परीक्ष का आयोजन 26 व 27 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा हरिद्वार स्थित लोक सेवा आयोग केंद्र के चार भवनों (हॉल) सहित ज्वालापुर इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। उक्त केन्द्राें पर यह परीक्षा 26 अक्टूबर को दो सत्रों में (पूर्वाह्न 9 से 12 बजे तक एवं अपराह्न 2 से 5 बजे तक) तथा 27 अक्टूबर को एकल सत्र में(पूर्वाह्न 10 बजे से 1 बजे तक) कराई जाएगीआयोग द्वारा उक्त परीक्षा के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। यह जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग और शासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस/प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा के दौरान 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास न करें अन्यथा ऐसा करने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें