मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में साला की मौत, जीजा गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में हंसडीहा- दुमका मुख्य मार्ग पर ओड़तारा पेट्रोल पम्प के समीप कंटेनर की चपेट में आने से बिहार के बांका थाना क्षेत्र के विजय नगर गांव निवासी सोनू कुमार दास की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि बाइक के पिछे बैठे सोनू के जीजा सुमित कुमार दास गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना गुरुवार सुबह की हैं। गम्भीर रूप से घायल सुमित ने बताया कि वो अपने साला के साथ बासुकीनाथ पूजा करने जा रहा था। इसी बीच जैसे ही वो लोग ओड़तारा पेट्रोल पम्प के पास पहुँचे ही थे कि हंसडीहा की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सहित दोनों युवक ट्रक के नीचे चले गये। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हंसडीहा पुलिस को दी जिसके बाद एएसआई मनोज सिंह, रामनाथ खेरवार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जे में ले लिया। गम्भीर रूप से घायल सुमित को ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, सरैयाहाट पहुँचाया। ईधर घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटना स्थल पर ही खड़ी कर फरार हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें