जींद: भाजपा ने सरकारी नौकरियों को सुनियोजित तरीके से टाला: बृजेंद्र सिंह
जींद,। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने भाजपा
सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि साल दर साल सरकारी नौकरियों को सुनियोजित
तरीके से टाला गया। पेपर लीक करके उन परीक्षाओं को रद्द करने की प्रथा ये
भी हमने पिछले दस सालों में देखी है। पहले इस तरह से नहीं होता था। प्रदेश
में सरकारी नौकरियों की संख्या निरंतर कम हुई। अब चुनाव के समय में युवाओं
को गुमराह करने के लिए नौकरियां निकलने कर ढोंग कर रहे है। अब लोग किसी तरह
के बहकावे में नहीं आएंगे।
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र
सिंह रविवार को उचाना हलके के भौंगरा, खापड़ में लोगों से रूबरू होने के
दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वो ये बताए कि दस सालों में
युवाओंए किसानों, व्यापारी, महिला, मजदूर वर्ग के लिए क्या किया है। भाजपा
हर बात को पीछे लेकर जाती है। 1977, 1947 में क्या हुआ था। दस साल केंद्र,
प्रदेश की सरकार ने क्या-क्या किया है उसका जबाव दो। भाजपा खुद की कमियों
को छुपाने के लिए हमेशा पहले की बातें करती है। कांग्रेस में चल रहे
पोस्टरवार बोलते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग बिना बात की राजनीति
ढूंढते है यहां राजनीति नहीं है। एक जगह दो यात्राएं एक पार्टी की निकल रही
है तो समझ में आए कि आपस में तनाव, टकराव की स्थिति है।
जो दो
अलग-अलग यात्राएं चल रही हैं, इसमें किसी प्रकार का टकराव नहीं है। इन
यात्राओं में जितने नेता, कार्यकर्ता दूसरे दलों से आएंगे उसका फायदा
कांग्रेस को है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कुछ संभावना पैदा
हुई थी कुछ साल पहले वो उन्होंने खो दी। 2024 के विस चुनाव में आप के पास न
तो कोई संभावना है न किसी के पास राजनीति जमीन नहीं है आगे बढऩे के लिए।
इस बार कांग्रेस, भाजपा का मुकाबला है। कोई पार्टी हो गठबंधन हो उनकी
हरियाणा में इस बार चुनाव में कोई जगह नहीं है।





