मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में रहने से दुखी झामुमो नेता नहीं खेलेंगे होली, मिलन समारोह भी नहीं होगा आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू।पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में रहने से दुखी झामुमो पलामू के नेताओं ने मंगलवार को सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि इस वर्ष होली नहीं खेलेंगे। साथ ही होली मिलन समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा। मंगलवार को जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआंे के साथ बैठक के बाद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा नेे यह निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबों ने आपसी सहमति से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर निकलने तक होली मिलन समारोह आयोजित नहीं करने और होली नहीं खेलने का निर्णय लिया।

ज्ञात हो झामुमो पलामू द्वारा हर साल भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता था। अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि झामुमो एक परिवार है और इस परिवार का सबसे प्रमुख सदस्य हमारे कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी को भाजपा ने षड्यंत्र रच उन्हें जेल जाने पर मजबूर किया है। ऐसे में झामुमो के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उदासीनता है और हमारे नेता श्री सोरेन जी जिस दिन बाहर आएंगे उसी दिन हम सब होली और दीवाली मनाएंगे। पूरा देश देख रहा है कि कैसे केंद्रीय एजेंसियों की मदद से एक आदिवासी मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने को मजबूर किया गया। हेमंत सोरेन जी का झारखंडवासियों को हक और अधिकार देना भाजपा को रास नहीं आया, परंतु आज मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड का विकास उसी तेजी से हो रहा है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में और उसके विधानसभा में भी जनता भाजपा को सबक सिखाने वाली है।

केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष बालकिशुन उरांव ने भी इस फैसले की सराहना करते हुए होली नहीं मानने का निर्णय लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें