मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक घायल

पानीपत। शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक पर जा रहे तीन दोस्तों को कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसे उस समय हुआ जब ये तीनों दोस्त फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे।हादसे के बाद तीनों को मौके से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतकों के नाम नीरज और विजय हैं। घायल युवक सोनू फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीसरे घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक नीरज की उम्र 21 साल और विजय 25 साल का था। जबकि घायल सोनू 22 वर्ष का है। तीनों दोस्त हैं, तीनों कश्यप कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे पिछले करीब 6 महीने से गांव मढ़ाना स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। तीनों सुबह एक साथ जाते थे और शाम करीब साढ़े चार बजे तक घर वापस लौट आते थे।तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आते जाते थे।रोजाना की तरह शनिवार को भी वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जब वे गोहाना रोड से देशवाल चौक की ओर पहुंचे तो रास्ते में एक तेज रफ्तार सीएनजी डिलीवरी कैंटर आया, जिसने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया।जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि तीनों ही युवकों के पिता नहीं है। मृतक नीरज के घर पर 2 भाई व मां है। जबकि विजय का एक बड़ा भाई वह एक छोटी बहन है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें