मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

अकाली दल ने पंजाब में दिल्ली की पूर्व सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अकाली दल ने पंजाब में दिल्ली की पूर्व सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

पार्टी ने आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग उठाईचंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली में विपक्षी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के खिलाफ मामला दर्ज करने और राज्य विधानसभा मेें कथित तौर पर गुरु साहिबान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए शनिवार को प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।शिरोमणी अकाली दल के प्रतिनिधिमंडलों ने सभी जिलों के डिप्टी कमिशनरों को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होने पंजाब के राज्यपाल और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से आतिशी मार्लेना के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया कि विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा धार्मिक आजादी की रक्षा के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान पर विशेष चर्चा के दौरान आतिशी ने कथित तौर पर गुरु साहिबान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसमें कहा गया कि ये टिप्पणियां दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा है और यह सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी का यह उपयुक्त मामला है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि आतिशी द्वारा गुरु साहिबान के विरूद्ध टिप्पणी करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जिससे सिख समुदाय के सदस्यों में काफी नाराजगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें