मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

रांची पहुंचे भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी लोगों की भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह

रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

हुआ। एयरपोर्ट पर सचिन की झलक पाने को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता नजर

आयी। उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से

निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुआ कहा कि मैं यहां अपने

फाउंडेशन के लिए आया हूं। उन्होंन कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के

यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। जानकारी के अनुसार युवा फाउंडेशन का

कार्यक्रम ओरमांझी में है, जहां बालिकाओं को फुटबॉल सिखाया जाता है। सचिन

उनसे मुलाकात करेंगे।

इस दौरान सुरक्षा के भुगतान इंतजाम किए गए थे। इस दौरान रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

सचिन

तेंदुलकर भारत दे दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। उनकी गिनती विश्व के महानतम

खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। बीते साल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने

उन्हें राष्ट्रीय आइकॉन नियुक्ति किया था। दरअसल चुनाव आयोग का उन्हें

राष्ट्रीय आइकॉन बनाने का मकसद लोगों की चुनाव में भागीदारी बढ़ाना है।

सचिन का चुनाव आयोग के साथ ये समझौता तीन साल के लिए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें