मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवाड़ी में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रेवाड़ी, । जिले के गांव गुड़ियानी में दो दोस्तों ने एक ही समय पर अपने-अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान अमन और सागर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 23 वर्ष है। सूचना मिलने के बाद शनिवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सागर की मां मायके गई हुई थी, शनिवार को जब वह वापस आई तो उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका हुआ पाया। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर अमन के घर जाकर देखा तो वह भी अपने घर में फांसी के फंदे से लटक हुआ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शराब के आदि थे। घटना के वक्त दोनों अपने-अपने घरों में अकेले थे। हादसे के बारे में ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों मृतकों के घरों की दूरी मात्र 100 गज है। अमन के माता-पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। उसकी दो बहनें हैं, जो शादीशुदा हैं। घर में अमन के अलावा और कोई नहीं रहता था। वहीं सागर के पिता की भी काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है, जबकि सागर की मां दिव्यांग है और उसका 17 साल का भाई भी है दोनों घटना के वक्त घर पर नहीं थे। पुलिस के अनुसार दोनों मृतक बेरोजगार थे और शराब पीने के आदि थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें