मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ीः नकाबपोश बदमाशों ने सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई की तेजधार हथियार से की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ीः नकाबपोश बदमाशों ने सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई की तेजधार हथियार से की हत्या

रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में गुरूवार तड़के नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सीआरपीएफ के रिटायर सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर खोल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी के गांव जैनाबाद में सीआरपीएफ के रिटायर सब इंस्पेक्टर 65 वर्षीय निहाल सिंह अपने घर में सो रहे थे। गुरूवार तड़के मोटरसाईकिल पर दो युवक आए। उन्होंने निहाल सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। निहाल सिंह ने जैसे ही दरवाजा खोला उन्होंने तेजधार हथियारों से निहाल सिंह पर हमला शुरू कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियारों से गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान निहाल सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर निहाल सिंह की पत्नी व बेटा आए तो दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। तब तक निहाल की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि हत्या करने आए बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांध रखे थे। दोनों एक बाइक पर आए थे। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपिताें की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को जांचा जा रहा है। अधिकारी घटना को गंभीर मानते हुए जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें