मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी: चार दिन से लापता युवती का शव तालाब से बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी: चार दिन से लापता युवती का शव तालाब से बरामद

रेवाड़ी,। रेवाड़ी के गांव रूध में शनिवार को एक युवती का शव तालाब से बरामद हुआ है। जिसकी पहचान रेवाड़ी में चार दिनों से लापता 19 साल की युवती के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कोई प्रयास नहीं किया।युवती के भाई ने बताया कि एक अक्टूबर की शाम को वह सब्जी लेने गया था। जब वह घर लौटा तो उसकी करीब 19 वर्षीय बहन घर पर नहीं थी। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने थाने में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंचे तो पास में बहन की चप्पल पड़ी थी।किनारे पर ही पानी में औंधे मुंह बहन का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। परिजनों का कहना है कि लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। अगर पुलिस पहले सक्रिय होती तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था। पुलिस का कहना है शव पूरी तरह फूल चुका है। अभी कुछ कहना मुश्किल है। युवती की चप्पल जोहड़ के पास एक साथ मिली है। इससे सुसाइड की भी घटना होने की आशंका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें