मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में जमीनी विवाद को लेकर 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी में जमीनी विवाद को लेकर 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नैनसुखपुरा गांव में बुधवार रात जमीन के विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर 52 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जाटूसाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपिताें की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार, गांव नैनसुखपुरा के रहने वाले महेश कुमार की गांव में ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। बुधवार को दिन में भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।रात को महेश अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग दीवार फांदकर घर में घुस गए और लाठी डंडों से हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए, ग्रामीणों ने सभी घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।जाटूसान थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि यह वारदात जमीनी विवाद के कारण हुई है। पीड़ित पक्ष ने 19 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उनके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपिताें की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें