मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ीः चोरों ने सात दुकानों और दो मंदिरों को बनाया निशाना, वारदात सीसीटीवी में कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ीः चोरों ने सात दुकानों और दो मंदिरों को बनाया निशाना, वारदात सीसीटीवी में कैद

रेवाड़ी। जिले के बावल थाना क्षेत्र में गुरूवार रात को नकाबपोश युवकों ने एक साथ सात दुकानों और दो मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने नांगल तेजू बस अड्डे सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थित सात दुकानों और दो मंदिरों को अपना निशाना बनाया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने गुरूवार रात को नांगल तेजू बस अड्डे व रघुनाथपुरा के पास सात दुकानों के ताले तोड़े। इन दुकानों से लगभग ढाई लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी की गई है। इसके अलावा ढाणी अहीर स्थित मंदिरों के दानपात्र को भी तोड़ा गया, जिनसे नकदी गायब मिली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। कैमरों में तीन नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। एक चोर कपड़े की दुकान में घुसकर अपने पुराने कपड़े उतारकर नए कपड़े पहनकर फरार हुआ है। वारदात की सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें