मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ीः टैंकर ने वृद्धा को कुचला, मौके पर ही मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवाड़ीः टैंकर ने वृद्धा को कुचला, मौके पर ही मौत

पानी लेने गया था नाती, सड़क किनारे खड़ी 70 वर्षीय महिला हादसे की शिकार

रेवाड़ी। जिले के बोलनी गांव स्थित बस स्टैंड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के खैरथल-तिजारा क्षेत्र के गांव बुढ़ी बावल निवासी योगेश ने बताया कि झज्जर जिले के ऐरी गांव की रहने वाली उसकी नानी राजबाला उसके पास रह रही थी। सोमवार शाम वह अपनी नानी को लेकर रेवाड़ी में अपनी बहन से मिलने जा रहा था। रास्ते में राजबाला को प्यास लगी तो वह बोलनी बस स्टैंड पर रुका।

योगेश ने बताया कि उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और नानी को वहीं खड़ा छोड़कर पास की दुकान से पानी लेने चला गया। इसी दौरान कोटकासिम की ओर से आए एक टैंकर ने राजबाला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क की तरफ गिर गईं और टैंकर के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि वृद्धा को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कसौला थाना पुलिस ने योगेश की शिकायत पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें