मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव बैरियावास में बुधवार शाम को 11वीं के छात्र ने अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। गगन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस के अनुसार गांव बैरियावास के रहने वाले रामपाल का करीब 17 वर्षीय बेटा गगन 11वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था।घर में उसकी मां थी, वह किसी काम से छत पर गई थी।इसी दौरान गगन ने घर में ही एक कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी मां छत से नीचे आई तो उसने गगन को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतार कर रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कसोला थाना एसएचओ सतीश कुमार ने कहा कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें