मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ीः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्कूल बस हादसाग्रस्त, बाल-बाल बची 44 मासूम जिंदगियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवाड़ीः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्कूल बस हादसाग्रस्त, बाल-बाल बची 44 मासूम जिंदगियां

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब निजी स्कूल की एक बस गांव खलियावास के समीप सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी 44 बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।मिली जानकारी के अनुसार राठ इंटरनेशनल स्कूल की बस शुक्रवार सुबह बच्चों को दिल्ली टूर पर लेकर जा रही थी। बस में कुल 44 बच्चे सवार थे। जब बस दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खलियावास के पास पहुंची, तभी मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर सड़क पर पलट गया।हादसे के बाद बस में बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क किनारे से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मोड़ के पास खड़े कैंटर को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें