मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में मंडी फीस चोरी का भंडाफोड़, मिलर्स पर दो लाख का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवाड़ी में मंडी फीस चोरी का भंडाफोड़, मिलर्स पर दो लाख का जुर्माना

मार्केट कमेटी की कार्रवाई, रजिस्टर में कम और गोदाम में ज्यादा मिला सरसों का स्टॉकरेवाड़ी,। रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में मार्केट कमेटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी फीस चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। शनिवार को की गई इस जांच के दौरान मिलर्स द्वारा रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद विभाग ने मौके पर ही दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल लिया।मार्केट कमेटी के सचिव मनीष कुमार के अनुसार, टीम ने चेकिंग अभियान के तहत मिलर्स के रजिस्टरों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि रजिस्टरों में सरसों की मात्रा वास्तविक स्टॉक से काफी कम दर्ज की गई थी। जबकि मौके पर गोदामों में करीब दो हजार क्विंटल सरसों का स्टॉक पाया गया, जो स्पष्ट रूप से मंडी फीस से बचने और टैक्स चोरी का संकेत देता है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मंडियों में सरसों की बढ़ती आवक के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई थी। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मिलर्स पर तुरंत दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही वसूल कर लिया गया।विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने रिकॉर्ड सही रखें और मंडी नियमों का पूरी तरह पालन करें। वहीं, रेवाड़ी मंडी में इस समय सरसों की आवक चरम पर है। सरकारी और निजी एजेंसियों द्वारा खरीद तेजी से की जा रही है। अब तक मंडी में करीब एक लाख 45 हजार क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की जा चुकी है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें