मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जिला जेल से दो बंदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जिला जेल से दो बंदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रेवाड़ी (हरियाणा)। रेवाड़ी की फिदेड़ी स्थित नई और हाईटेक जिला जेल से दो बंदियों के फरार हो जाने से हड़कंप मच गया है। इससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। दोनों बंदी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन पर ऑनलाइन ठगी (साइबर धोखाधड़ी) का आरोप है।इस संबंध में जेलकर्मी मुस्ताक अहमद की तरफ से सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, 27 मार्च की शाम बंदियों की गिनती की गई। गिनती पूरी होने पर दो बंदी गायब मिले। जांच करने पर उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी 22 वर्षीय फैजान और इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई।जेल कर्मचारी मुस्ताक के अनुसार, दोनों बंदियों को दोपहर करीब डेढ़ बजे तक जेल परिसर में देखा गया। इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए। जेल प्रशासन ने आसपास दोनों की तलाश की। देररात तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। इनमें सदर थाना पुलिस के अलावा रेवाड़ी और धारूहेड़ा सीआईए की टीम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी के इस जेल की गिनती प्रदेश की हाईटेक जेलों में की जाती है। इसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है। उद्घाटन के समय यहां अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजामों के दावे किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें