मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी: मकान में लगी आग, पड़ोसियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी: मकान में लगी आग, पड़ोसियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर के देव नगर इलाके में शनिवार सुबह एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था और पड़ोसियों की सतर्कता के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।दिनेश ने बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने अपने घर के मंदिर में माता की ज्योत की थी। इसके बाद परिवार के सदस्य मकान को बंद कर किसी काम से अस्पताल चले गए। कुछ समय बाद पड़ोसियों ने घर के अंदर से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद तुरंत उन्होंने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दिनेश अपने घर पहुंचे और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका ज्योत से आग भड़कने की जताई जा रही है।घटना की गंभीरता को देखते हुए बिजली निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए तुरंत घर की बिजली सप्लाई काट दी। इससे संभावित शॉर्ट सर्किट या आग के और फैलने की आशंका को टाल दिया गया। मकान मालिक दिनेश ने बताया कि यदि पड़ोसी समय रहते धुआं देखकर सतर्कता नहीं दिखाते तो आग विकराल रूप ले सकती थी और आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें