मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में बंग्लादेश के खिलाफ लगे नारे, फूंका पुतला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी में बंग्लादेश के खिलाफ लगे नारे, फूंका पुतला

रेवाड़ी। बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार को रेवाड़ी में सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया और मोती चौक पर बांग्लादेश का पुतला फूंका।सामाजिक संगठनों के कार्यकताओं ने अग्रसेन चौक पर एकत्रित होकर विरोध मार्च शुरू किया। हाथों में तख्तियां और भगवा झंडे लिए प्रदर्शनकारी ‘हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो’, ‘बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद’ आदि नारे लगाये। यह मार्च शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए मोती चौक तक पहुंचा।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, उनके धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और उन्हें असुरक्षित माहौल में रहने को मजबूर किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए और भारत सरकार को कूटनीतिक स्तर पर सख्त कदम उठाने चाहिए। मोती चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने कहा कि बंग्लादेश में मुस्लिम कट्‌टरपंथी हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। ऐसे समय में पूरे विश्व के हिंदू बंग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के साथ है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस मामले को यूएनओ में उठाए। वहां भी बात नहीं बनती है तो भारत को अपनी सेना बंग्लादेश भेजकर हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें