मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे हादसे में दंपती व इकलौते बेटे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे हादसे में दंपती व इकलौते बेटे की मौत

-सीकर से लौटते समय स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, गैस कटर से निकाले शवरेवाड़ी। रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके इकलौते बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर निवासी 44 वर्षीय बृजमोहन, उनकी 40 वर्षीय पत्नी अनीता और 13 वर्षीय बेटे निमेष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बृजमोहन अपनी पत्नी और बेटे के साथ राजस्थान के सीकर गए थे। वे बेटे निमेष का एक निजी स्कूल में दाखिला कराने पहुंचे थे। दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिवार देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस रेवाड़ी लौट रहा था। सोमवार अल सुबह जब उनकी गाड़ी गांव धामालावास स्थित आईटीआई के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद तीनों गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार पूरी तरह चकनाचूर होने के कारण शवों को बाहर निकालना आसान नहीं था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन और गैस कटर की मदद से गाड़ी को काटकर तीनों शव बाहर निकाले। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। हादसे के बाद गांव बोड़िया कमालपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।बताया जा रहा है कि बृजमोहन एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी अनीता सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। परिवार का इकलौता बेटा निमेष पढ़ाई में होनहार था। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में अब केवल बृजमोहन के बुजुर्ग माता-पिता ही बचे हैं। उनकी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें