मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवाड़ी में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इंपाउंड मोटरसाइकिल छोड़ने के बदले मांगे थे सात हजार रुपयेरेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार और एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप था।मिली जानकारी के अनुसार नांधा गांव निवासी श्रवण कुमार की मोटरसाइकिल एक मुकदमे के तहत पुलिस द्वारा इंपाउंड की गई थी। बाद में अदालत ने वाहन को सुपुर्दगी पर छोड़ने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बावजूद आरोप है कि चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और संबंधित एएसआई ने मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।शिकायतकर्ता श्रवण कुमार ने इस मांग को लेकर एसीबी से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। खास बात यह रही कि श्रवण कुमार के पास रिश्वत मांगने की फोन पर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद थी, जिसने मामले को और मजबूत बना दिया।एसीबी टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद एक ट्रैप प्लान तैयार किया। योजना के तहत गुरुवार शाम को श्रवण कुमार को रिश्वत की रकम लेकर कुंड चौकी भेजा गया। जैसे ही एएसआई ने पैसे लिए, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने मौके पर छापा मार दिया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें