मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत

रेवाड़ी। दिल्ली- जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव के पास रविवार रात गलत दिशा से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी युवक राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी के गांव कालाका के रहने वाले करीब 30 वर्षीय पवन, 25 वर्षीय प्रवीण व विक्रम एक अन्य साथी के साथ इको कार में सवार होकर रविवार रात को खाटू श्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दिल्ली जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से एक गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और कार सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने पवन और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। चौथे युवक का भी इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें