मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को अपनी सरकार के कैबिनेट पर भरोसा नहीं: रमाकांत महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने बुधवार को कांग्रेस के विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को अपनी सरकार के कैबिनेट पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सभी विधायक निजी फायदे के लिए सरकार की शिकायत करने दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं। राज्य की युवा, महिला, आदिवासी-मूलवासियों की समस्याएं को लेकर ये विधायक कभी दिल्ली नहीं गए।

महतो ने कहा कि स्वार्थ की राजनीति कांग्रेसियों के डीएनए में है। क्षेत्र की जनता को छोड़कर चुने हुए प्रतिनिधि आखिर दिल्ली किसकी सेवा में में रत हैं। इन विधायकों को न तो प्रदेश नेतृत्व भाव दे रही है और न ही केंद्रीय। फिर भी विलाप जारी है लेकिन कोई इनकी सुनने वाला नहीं।

महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है। एक ओर जहां कांग्रेस के 12 विधायक सोरेन सरकार के मंत्रियों के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हैं, वहीं दूसरी ओर आलाकमान द्वारा भाव नहीं दिए पर राज्य विकास का घड़ियाली आंसू बहाते हैं। कांग्रेस पार्टी की प्रकृति रही है कि जहां उनकी साझेदारी की सरकार रहती है वहां तो बार्गेनिंग करते ही हैं। अब कांग्रेस विधायक अपनों पर भी बार्गेनिंग करने को आमादा हैं। इन्हें न झारखंड से प्यार है और न ही यहां की जनता से। इन्हें तो अपना पेट भरने से मतलब है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें