मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

रोहतक में कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में भिड़े कार्यकर्ता,पुलिस ने संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोहतक में कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में भिड़े कार्यकर्ता,पुलिस ने संभाला

कैंपस के भूमि पूजन समारोह में हुआ विवाद, पुलिस ने किया बीच-बचावरोहतक। गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस के भूमि पूजन समारोह अखाड़े में तब्दील हो गया। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की मौजूदगी में ही कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, बाद में मंत्री ने मामले का शांत किया और इसके बाद ही कार्यक्रम पूर्ण हुआ।रविवार को गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस के भूमि पूजन समारोह शुरु हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने की, जब कैबिनेट मंत्री मंच पर बोलने लगे तो इसी बीच दो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरु हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मंत्री ने बीच-बचाव करना पड़ा और पुलिस को भी बीच में आना पड़ा।सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि देश की बडी शिक्षण संस्थाओं में से एक गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की शिक्षण संस्थाएं हमारी युवा पीढी को अंतरराष्ट्रीय फलक पर लेकर जाएगी, ताकि होनहार युवा भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि पहरावर धाम में स्थापित होने वाले कैंपस के शिक्षण संस्थान नवाचार और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि युवाओं को स्वरोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर और देश को दिशा बनाने के अनुकूल तैयार किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें