मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में वाहन जांच के दौरान 12 लाख रुपये बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद, । धनबाद लोकसभा के लिए 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में

चुनाव के दौरान पैसों का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन

मुस्तैदी से कार्य कर रही है। हर चौक चौराहे पर पुलिस वाहन जांच अभियान चला

रही है। इसी क्रम में सोमवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र और धनसार थाना

क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान दो अलग अलग गाड़ियों से 11 लाख 60

हजार 200 रुपये नकद बरामद किया गया। जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

इस

संबंध में पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के

मद्देनजर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज

धनसार थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा मोटर पानी टंकी के समीप वाहन जांच अभियान

के दौरान एक कार संख्या जेएच10बीआर 4985 से पुलिस ने 9 लाख 60 हजार 200

रुपये नकद बरामद किया है। वहीं बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित झरिया रोड पर

भी जांच के दौरान एक वाहन से दो लाख रुपये कैश मिले है। फिलहाल पुलिस इस

संबंध में जांच कर रही है। उसके बाद ही इतनी बड़ी रकम लेकर के चलने के कारण

का पता चल पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें