मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

आरआर स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष रोम के वेटिकन सिटी का बना रहा पंडाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आरआर स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष रोम के वेटिकन सिटी का बना रहा पंडाल

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां जोरो पर है। इसे लेकर पूजा समितियां पूजा पंडाल का निर्माण तेजी से कर रही है। इस बार शहर की हर पूजा पंडाल खास और आकर्षक है।इसी क्रम में रातू रोड में आरआर स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कर रहा है। इटली के रोम शहर में स्थित वेटिकन सिटी का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। चार माह से पंडाल निर्माण कार्य में 70 से ज्यादा कारीगर दिन-रात लगे हुए हैं। क्लब के संरक्षक विक्की यादव ने गुरुवार को बताया कि यह पंडाल वेटिकन सिटी की तरह दिखेगा।पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए कारीगर कर रहे हैं। मां की प्रतिमा भी बंगाल से ही मंगाई जा रही है। सिर्फ पंडाल निर्माण में लगभग 68 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। पंडाल पूरी तरह से ईको फ्रेंडली होगा। लाइटिंग भी बंगाल से मंगाई जा रही है। पूजा में सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। पूरा पंडाल सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में रहेगा। पंडाल और आसपास 40 निजी सुरक्षा गार्ड, 50 वॉलेंटियर और प्रशासन पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद दिखेंगे।उन्होंने बताया कि पंडाल निर्माण में 68 लाख रुपये, मूर्ति में साढ़े चार लाख रुपये और लाइटिंग आठ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।उन्होंने बताया कि मां की प्रतिमा बंगाल से मंगाई जा रही है। प्रतिमा की लंबाई सात फीट और चौड़ाई 12 फीट होगी। पंडाल का उद्घाटन पंचमी के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही भोग-भंडारे का वितरण होगा।उन्होंने बताया कि आरआर स्पोर्टिंग क्लब के संस्थापक दिवंगत कृष्णा यादव हैं। अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव सहित अभिमन्यु सिंह यादव, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बबलू सिंह, सुभाष राय, मनोज अग्रवाल, साजन सेठ, अभिषेक तिवारी सहित अनेक सदस्य पूजा आयोजन में जोर-शोर से लगे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें