मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

बड़ी मात्रा में अवैध कफ सीरप के साथ दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी मात्रा में कफ सीरप के साथ तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में करण सिंह, रानी, आशीष कुमार, राजन और महिमा शामिल हैं।दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त इंचार्ज पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेन में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को ऑपरेशन नारर्कोस के तहत कार्रवाई की गई। आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ की टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13403 वनांचल एक्सप्रेस में शक के आधार पर तीन पुरुषों और दो महिलाओं से पूछताछ के क्रम में उनके पास से कुल 1285 कफ सीरप बरामद किया।बरामद सीरप का बाजार मूल्य लगभग दो लाख 64 हजार रुपये है। पूछताछ में पता चला कि वे लोग सीरप को बंगाल में ऊंचे दाम पर बेचने की फिराक में थे। इस अभियान में निरीक्षक सुमन झा, उपनिरीक्षक सूरज पांडे, सचिन कुमार और टास्क टीम के स्टाफ डी के सिंह, आरके सिंह, आलम, संजय एवं एसपी रॉय शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें