मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड भाजपा: सदस्यता महापर्व का आगाज, मुख्यमंत्री धामी बने पहले सदस्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन से भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के पटना निवासी रविशंकर कुमार और बिहार के भोजपुर निवासी मनीष कुमार सिंह शामिल हैं।रांची पोस्ट के निरीक्षक डी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब के धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि रांची स्टेशन पर शराब की बोतलों को कुछ लोग ट्रेन से लेकर जाने वाले हैं। सूचना के बाद आरपीएफ नेरांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दो व्यक्तियों को पकड़कर ट्राली बैग की तलाशी ली। बैग से अलग-अलग ब्रांड के शराब की 121 बोतल बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत एक लाख 52 हजार 250 रुपये बताया गया।निरीक्षक डी शर्मा ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि सभी शराब की बोतल रांची से खरीदी थी और ट्रेन नंबर 18640 से बिहार में ऊंची कीमत पर बेचने जा रहे थे। इसके बाद एसआई सूरज पांडे ने मौके पर ही सभी शराब जब्त कर लिया और दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों व्यक्तियों सहित शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया। ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार आरपीएफ कार्रवाई कर रही है।उन्होंने बताया कि टीम में एसआई सोहन लाल, बब्लू महतो, डीके सिंह, एम अंसारी, अफरोज आलम, संजय यादव तथा एसपी रॉय शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें